Raashtrapati ka Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को रांची पहुंचेंगी। हाई सिक्योरिटी के बीच जमशेदपुर दौरा, शहर में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू।
raashtrapati ka Ranchi Visit :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित रांची आगमन और जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी से लेकर जमशेदपुर तक हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।
Raashtrapati ka Ranchi Visit:छह आईपीएस और पांच कंपनी फोर्स की तैनाती
रांची से जमशेदपुर मार्ग पर छह आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में जैप, रैप, आइआरबी, जगुआर और सीआरपीएफ की पांच कंपनियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला पुलिस बल भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा। राजधानी में 15 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर और 100 से अधिक दारोगा को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षा घेरा मजबूत रहेगा। सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच और खुफिया सुरक्षा बल के जवान भी तैनात रहेंगे। मार्ग पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी और नो फ्लाइंग जोन को छोड़ अन्य रूटों पर कड़ी चौकसी रहेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को रांची और जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी।
छह आईपीएस अधिकारियों समेत पांच कंपनी फोर्स की तैनाती।
सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध।
जमशेदपुर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन।
ड्रोन कैमरे और स्पेशल ब्रांच की निगरानी में हाई सिक्योरिटी व्यवस्था।
Raashtrapati ka Ranchi Visit:सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता अनुसार वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है।
हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और एसएसपी आवास से लोक भवन तक के मार्ग पर प्रतिबंध लागू हो सकता है। इस दौरान ऑटो और टोटो के परिचालन पर भी रोक लगाने की तैयारी है।
हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। भारी मालवाहक वाहनों को रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। रातू और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन कांके के रास्ते रिंग रोड से आवागमन करेंगे।
Raashtrapati ka Ranchi Visit:जमशेदपुर में भूमि पूजन और मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम
राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगी और 12:10 बजे कदमा मरीन ड्राइव जाएंगी, जहां 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 फीट ऊंचे जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे लोगों को संबोधित करेंगी।
दोपहर लगभग 2:30 बजे बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेंगी। वहां विद्यार्थियों से संवाद और पौधरोपण कार्यक्रम निर्धारित है। लगभग 3:20 बजे वह सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 3:50 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगी।
इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार, हेमंत सोरेन, धर्मेंद्र प्रधान, जोबा मांझी, विद्युतवरण महतो, सरयू राय और पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
Highlights


