Advertisment

Ranchi News: रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कड़ी सुरक्षा के बीच लोकभवन के लिए रवाना

Ranchi News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच चुकी है. कड़ी सुरक्षा के बीच वह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोकभवन के लिए रवाना हुई है. उनके आगमन की तैयारी पूरे राज्य में बीते कई दिनों से चल रही थी. पुलिस राजधानी सहित राज्य के कई अन्य जिलों में मॉक ड्रिल भी चला रही थी. उसके आगमन के बाद एयरपोर्ट से लोकभवन तक आम जनता की भीड़ साफ देखने को मिल रही है. सभी अपने राष्ट्रपति को देखने के लिए रोड के किनारे में लगे बेरीकेट के सामने खड़े हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के विशेष विमान से रांची पहुंची है.

Ranchi News: लोकभवन में करेगी रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात रांची के लोकभवन में रात्रि विश्राम करेगी. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक ‘No Flying zone‘ घोषित कर दिया गया है. रात के समय उन्हें लोकभवन में भोजन के लिए क्या परोसा जाएगा, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है. वहीं कल वह लोकभवन से जमशेदपुर रवाना होंगी. जहां वह NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एनआईटी जमशेदपुर छावनी में तब्दील, कई जगहों पर की जा रही है मॉक ड्रिल

Ranchi News: जमशेदपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक मॉक ड्रिल की. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरा एनआईटी परिसर और आदित्यपुर का इलाका सुरक्षा घेरे में है और इसे एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...