President Visit Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय रांची दौरा, NIT Convocation और Tribal Cultural कार्यक्रम शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से रांची के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। NIT दीक्षांत, ओलचिकी लिपि समारोह और गुमला के कार्तिक जतरा कार्यक्रम में होंगी शामिल।


President Visit Jharkhand रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी। शुक्रवार शाम छह बजे वह विशेष विमान से भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे राजभवन रवाना होंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

President Visit Jharkhand: 29 दिसंबर जमशेदपुर में दीक्षांत व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोमवार 29 दिसंबर की सुबह राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जाहेरस्थान में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी। इन आयोजनों के बाद वह उसी शाम रांची लौटकर पुनः राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।


Key Highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर

  • राजभवन में दो दिन रात्रि विश्राम

  • NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

  • ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग

  • गुमला के रायडीह में कार्तिक जतरा 2025 समारोह में शामिल होकर दोपहर में दिल्ली प्रस्थान


President Visit Jharkhand: 30 दिसंबर गुमला में अंतरराज्यीय कार्तिक जतरा समागम में शामिल होंगी

तीसरे दिन मंगलवार 30 दिसंबर को राष्ट्रपति गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जतरा 2025 में पहुंचेंगी। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...