जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के द्वारा DSM College में जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

Jamui: साइबर अपराध से कैसे बचें इसको लेकर बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को DSM College झाझा में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं के बीच जागरुकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एसपी ने कार्यशाला में क्या कहा

जिसमें एसपी ने छात्र छात्राओं को बताया की आज टेक्नोलॉजी में बहुत कुछ बदलाव हुआ है स्मार्ट फोन का जमाना आया है लोगों को अधिक नेटवर्क भी मिल रहा है इस कारण 70-75 करोड़ लोग स्मार्ट फोन उपयोग कर रहे है जिससे साइबर फ्रॉड भी इसका फायदा उठा रहे है। उन्होंने स्मार्ट फोन के फायदा और नुकसान दोनो के बारे में विस्तार से समझाया।

स्मार्ट फोन के फायदे नुकसान बताए गए

एसपी ने कहा कि स्मार्ट फोन ने जहां लोगों को सहूलियत दी है तो इसका दुष्प्रभाव भी है। स्मार्ट फोन हमलोगों को अपने लोगों से दूर कर दिया है। माता पिता अपने बच्चों को स्मार्ट फोन दे दिए है लेकिन उसपर नजर नही रख रहे है कि वे किनसे बात करता है क्या कर रहा है जिससे बच्चे माता पिता से ज्यादा वैसे लोगों पर भरोसा कर लेते है जो अपरिचित होते है। मोबाइल पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है और लोग उसका फालोवर्स देखकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सपेट करके जुड़ जाते है जिससे बच्चे भी माता पिता से ज्यादा वैसे लोगों पर भरोसा कर लेते है और उनके द्वारा भेजे गए लिंक, एप्प को खोलकर देख लेते है जिससे उसका पूरा डाटा अगले के पास पहुंच जाता है और वैसे अपरिचित लोग साइबर क्राइम का शिकार बना लेते है।

एसपी ने कहा कि वीडियो कॉल भी अगर कोई अपरिचित लोग करते है तो उससे बचे हो सकता है कि अश्लील वीडियो से वे आपको ब्लैकमेल कर सकते है। एसपी ने खासकर छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर आप अपना प्रोफाइल लॉक करके रखे। फ़ोटो ज्यादा अपलोड न करे वरना कोई भी साइबर अपराधी आपके फ़ोटो का गलत उपयोग कर सकते है। एसपी ने कहा कि कोई भी आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है तो पहले रुको और फिर सोचो तब जाकर रिक्वेस्ट को स्वीकार करे। इसके अलावे अन्य कई बिंदुओ के बारे में समझाया गया। वही साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने भी साइबर अपराध से कैसे बचें उसके बारे में भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर प्रकाश डाला। मौके पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कॉलेज कर्मी व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Gas Delivery Issue Ranchi: 15 दिन तक सिलिंडर नहीं मिलने पर...

रांची में गैस सिलिंडर डिलिवरी में देरी पर सख्ती, 15 दिन तक डिलिवरी नहीं होने की शिकायतों की समीक्षा, दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई।Gas Delivery...

Dhanbad में कोयला व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी 3 गोली; जांच...

Dhanbad: Dhanbad जिले में कोयला कारोबार से जुड़े विवाद एक बार फिर खूनी खेल में तब्दील होने लगे हैं। तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रात...

जनगणना में पहली बार जनता की सीधी भागीदारी, 17 अप्रैल से...

पटना : भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक चलने वाली स्व गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की...

Ranchi University Exam Calendar 2024-28: सेमेस्टर शेड्यूल जारी, मई से फॉर्म...

रांची विश्वविद्यालय ने BA BSc BCom सत्र 2024-28 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया, मई से फॉर्म भरना शुरू, जून से परीक्षाएं।Ranchi University Exam Calendar...

JTET Rule 2026: भाषा विवाद में अटका शिक्षक पात्रता परीक्षा(JTET) नियम,...

Ranchi: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य कैबिनेट की बैठक में जेटेट नियमावली (JTET)को मंजूरी नहीं मिल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img