शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को बरी होने पर तेजस्वी ने की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘हम चाहेंगे दिल्ली में फिर से चुनाव…’

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज यानी 27 फरवरी को मीडिया से बातचीत करते हुए शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने बातचीत के दौरान बड़ी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिशोध में जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल और चरित्र सामने आ गया है। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए।

सिर्फ अरविंद ही नहीं, लालू व राहुल सभी BJP के राजनीतिक वेंडेट्टा का शिकार होते रहे हैं – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक वेंडेट्टा का शिकार होता रहा है। चाहे आईआरसीटीसी का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही सीबीआई तीन बार जांच कर चुकी है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।

अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर MP मनोज झा ने कहा- अब कितने लोग माफी मांगेंगे?

दूसरी ओर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा कि अब कितने लोग माफी मांगेंगे? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब वेंडेट्टा किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत से राहत मिलने के सवाल पर कहा कि संविधान में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़े : 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img