Advertisment

Ranchi की सड़कों पर उतरे जनवादी संगठन, ईरान हमले के खिलाफ जताया विरोध

Ranchi: दुनिया भर में फिलहाल इरान-इजराइल अमेरिका के हमलों की ही चर्चा चल रही है। कई देशों में भयंकर युद्ध चल रहा है इसी बीच राजधानी Ranchi में इस युद्ध का विरोध देखा गया। अल्बर्ट एक्का चौक में वाम दलों के द्वारा इस युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

 हाथों में तख्तियां-बैनर लेकर किया विरोध

बता दें Ranchi के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न जनवादी संगठनों, सीपीआई माले सहित अन्य वाम संगठनों ने हाथों में तख्तियां-बैनर और अपने अपने संगठनों के झंडे के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमले को तत्काल रोकने,भारत की नरेंद्र मोदी सरकार से साम्राज्यवादियों का साथ छोड़ने की मांग गई।

सीपीआई माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने क्या कहा

इस दौरान झारखंड सीपीआई माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि अमेरिकी-इजरायली नापाक शैतानी गठजोड़ से आज दुनिया के सामने बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ईरान पर अमरीकी और इजरायली हमले पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए मनोज भक्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की पूरे मामले पर चुप्पी ठीक नहीं है।

झारखंड की जनता से की गई अपील

प्रदर्शन में शामिल वाम दलों के नेताओं ने कहा कि उनकी Ranchi और राज्य की जनता से अपील है कि वह जहां भी हैं,वहीं से अमरीकी-इजरायली तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

 

 

 

 

 

 

 

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...