पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : मतदान शुरू, आज शाम को ही आएगा रिजल्ट

पटना : पटना विश्वविद्यालय सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के लिए आज यानी 28 फरवरी को मतदान हो रहे हैं। आज सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है और दोपहर 2:30 तक मतदान चलेगा। इस चुनाव में विश्वविद्यालय के आम छात्र मतदान करेंगे। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्राओं का गजब का उत्साह दिख रहा है। यूनिवर्सिटी के सबसे बड़े पटना वूमेन कॉलेज में 4657 वोटर हैं, उसके लिए यहां मतदान केंद्र केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर छात्राओं की लंबी-लंबी कतार दिखी और वोटिंग करने के लिए छात्राओं में काफी उत्साह दिखा।

चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

आपको बता दें कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपत्र को मतदान केंद्र पर सील कर दिया जाएगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। खासकर, पटना वीमेंस कॉलेज, पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज और मगध महिला कॉलेज है। जहां ज्यादा मतदान केंद्र हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किया गया है।

यह भी पढ़े : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की हो गई घोषणा, 28 को मतदान व रिजल्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img