पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की हो गई घोषणा, 28 को मतदान व रिजल्ट

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (PUSUE) की घोषणा हो गई और तारीख भी सामने आ गई है। इस बार पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। पहले सुबह नौ से तीन बजे तक मतदान होते थे लेकिन इस बार समय में बदलाव किया गया है। इस बार सुबह 8:30 बजे से दोपहर के 2:30 बजे तक मतदान होगा।

चुनाव के बाद 28 फरवरी को ही शाम 4:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

आपको बता दें कि चुनाव के बाद 28 फरवरी को ही शाम 4:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देर रात्रि तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। इस घोषणा के साथ ही सत्र 2024-25 के निर्वाचित छात्र संघ (PUSU) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।

6 पदों के लिए होगा चुनाव

दरअसल, छात्र संघ चुनाव छह पदों के लिए होगा लेकिन पांच प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इन पदों के साथ काउंसिल सदस्यों के लिए भी मतदान होगा। छात्र संघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म 11 फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। नॉमिनेशन फॉर्म के लिए 50 रुपए देने होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, नॉमिनेशन फॉर्म 11, 12, 13 और 14 फरवरी को मिलेगा

अधिसूचना के अनुसार, नॉमिनेशन फॉर्म 11, 12, 13 और 14 फरवरी को मिलेगा। इसके बाद 16, 17 और 18 फरवरी को जमा होगा। 19 फरवरी को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी। कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट 21 फरवरी को जारी की जाएगी। चुनाव की अधिसूचना के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है। छह फरवरी को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रथम मतदाता सूची अपलोड होगी। इसके बाद 10 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव में मतदान के लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ पर छह बैलेट बॉक्स होंगे। छह पदों के लिए बैलेट बॉक्स पर अलग-अलग रंग का पेपर अलग-अलग पदों के नाम के साथ चिपका होगा।

यह भी पढ़े : जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, अब उसी से बन रहीं मजबूत ग्रामीण सड़कें…

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...