ICAI CA Final Result 2026: रांची सेंटर में Girls Power, वृंदा शाह टॉपर

 आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट घोषित। रांची सेंटर में लड़कियों का दबदबा, वृंदा शाह 364 अंक के साथ टॉपर बनीं।


ICAI CA Final Result 2026 रांची: रांची में चार्टर्ड एकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार बेटियों ने परचम लहराया है। The Institute of Chartered Accountants of India द्वारा जनवरी 2026 सत्र में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रांची परीक्षा केंद्र का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और टॉप तीनों स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया।

ICAI CA Final Result 2026: रांची सेंटर की टॉपर बनीं वृंदा शाह

सीए फाइनल में रांची परीक्षा केंद्र से वृंदा शाह 600 में 364 अंक हासिल कर टॉपर बनीं। सृष्टि कुमारी ने 341 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चान्हो मांडर की अंकिता रानी ने 323 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
तीनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई को दिया। वृंदा ने कहा कि उनके माता-पिता का भरोसा और प्रेरणा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा।


Key Highlights:

  1. आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम घोषित।

  2. रांची सेंटर में टॉप तीनों स्थानों पर छात्राएं।

  3. वृंदा शाह 364 अंक के साथ रांची टॉपर।

  4. अखिल भारतीय स्तर पर दीक्षा गोयल प्रथम।

  5. 83 विद्यार्थियों ने रांची सेंटर से दी परीक्षा।


ICAI CA Final Result 2026: अखिल भारतीय स्तर पर दीक्षा गोयल प्रथम

अखिल भारतीय स्तर पर हरियाणा के करनाल की दीक्षा गोयल ने 600 में 486 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। यह परीक्षा देशभर में आयोजित की गयी थी। रांची सेंटर से दोनों ग्रुप में कुल 83 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

ICAI CA Final Result 2026: सफलता का मंत्र: सतत पढ़ाई और अनुशासन

वृंदा शाह की स्कूली शिक्षा सेक्रेट हार्ट स्कूल से हुई और उन्होंने डीपीएस रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने बीबीए के माध्यम से इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया। उनका कहना है कि दसवीं के बाद ही उन्होंने सीए बनने का लक्ष्य तय कर लिया था।
सृष्टि कुमारी, जिनके पिता पुलिस विभाग में एएसआई पद पर कार्यरत हैं, ने सेंट जेवियर स्कूल बोकारो से स्कूली शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स किया। उनका कहना है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

रांची शाखा के चेयरपर्सन अनिश जैन, उपाध्यक्ष विवेक खोवाल, सचिव दिलीप कुमार और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र भारती ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img