Ranchi Human Story: मानसिक रूप से अस्वस्थ दो गर्भवती महिलाओं का मिला सहारा, DLSA ने कराया इलाज और संरक्षण

रांची में डालसा के सामने दो मार्मिक मामले आए। 15 वर्षीय गर्भवती नाबालिग और 9 माह की गर्भवती महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ मिलीं, दोनों को इलाज और संरक्षण दिया गया।


Ranchi Human Story रांची: राजधानी रांची में इंसानियत को झकझोर देने वाली दो मार्मिक घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के समक्ष दो अलग-अलग मामले पहुंचे, जिनमें एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची आठ माह की गर्भवती है, जबकि दूसरी 35 वर्षीय महिला नौ माह की गर्भवती है। दोनों ही महिलाओं की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बतायी जा रही है।

इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए डालसा सचिव ने तुरंत दो अलग-अलग टीमों का गठन किया और दोनों पीड़िताओं को चिकित्सा सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायी।

Ranchi Human Story:आठ माह की गर्भवती नाबालिग कुछ भी बताने में असमर्थ

पहले मामले में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची आठ माह की गर्भवती है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। बच्ची को इलाज के लिए रांची स्थित रिनपास ले जाया गया, जहां फिलहाल उसके रहने की व्यवस्था भी की गई है।

बच्ची की स्थिति को देखते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी से बातचीत और पत्राचार कर उसे धनबाद स्थित एमओसी में रखने का निर्देश दिया गया है। रांची में इस तरह की नाबालिग बच्चियों के लिए उपयुक्त संस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।


Key Highlights

  • रांची में डालसा के सामने दो मार्मिक मामले आए

  • 15 वर्षीय नाबालिग आठ माह की गर्भवती, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

  • रांची रेलवे स्टेशन के पास अचेत मिली नौ माह की गर्भवती महिला

  • दोनों पीड़िताओं को रिनपास में इलाज और संरक्षण उपलब्ध कराया गया

  • नाबालिग को धनबाद स्थित एमओसी में रखने की प्रक्रिया शुरू


Ranchi Human Story:रेलवे स्टेशन के पास अचेत मिली नौ माह की गर्भवती महिला

दूसरे मामले में रांची रेलवे स्टेशन के पास से एक 35 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली, जो नौ माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि महिला खुद को ओडिशा की रहने वाली बता रही है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है।

डालसा की पहल पर सबसे पहले महिला की प्रारंभिक जांच रिम्स रांची में करायी गयी। इसके बाद रिनपास के निदेशक से समन्वय कर उसे इलाज के लिए रिनपास में भर्ती कराया गया।

डालसा की इस पहल से दोनों पीड़िताओं को समय पर चिकित्सा सहायता और सुरक्षित संरक्षण मिल सका। अब संबंधित एजेंसियां इन दोनों मामलों की पृष्ठभूमि और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img