गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा..

Gumla: जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में यूज हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तारः

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि लड़की छत्तीसगढ़ की रहनेवाली थी और गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सुमन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर हत्या में यूज कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हत्या के पीछे गर्भधारण कारणः

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका नाबालिग थी और पिछले कई महीनों से आरोपी सुमन के साथ प्रेम संबंध में थी। हाल ही में लड़की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद वह आरोपी पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। आरोपी शादी से बचना चाहता था, जिसके कारण दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था।

घटना वाले दिन आरोपी ने किसी बहाने से प्रेमिका को सुनसान इलाके में बुलाया। वहां दोनों के बीच फिर से बहस हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना गहरा था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नाबालिग और गर्भवती की हत्या से मचा हड़कंपः

यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामला पॉक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...