Ranchi LPG Update: इंडेन गैस ने शुरू की Manual Booking, सर्वर अपग्रेडेशन तक मोबाइल नंबर से कर सकेंगे Gas Booking

Ranchi LPG Update:रांची में इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए मैन्युअल बुकिंग शुरू। सर्वर अपग्रेडेशन के कारण ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित, रोज 10,500 सिलिंडरों की डिलीवरी जारी।


Ranchi LPG Update रांची: राजधानी रांची में रसोई गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड इंडेन गैस ने राहत भरा कदम उठाया है। कंपनी ने सर्वर अपग्रेडेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक उपभोक्ताओं के लिए मैन्युअल बुकिंग की वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है। अब उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसियों के जारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

आइओसीएल के अधिकारियों के अनुसार कंपनी के सर्वर पर भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की आवश्यकता पड़ी है। इसी वजह से ऑनलाइन बुकिंग में कुछ दिनों से दिक्कत आ रही थी। फिलहाल सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।


 

रांची में गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर

क्रमांकगैस एजेंसीसंपर्क नंबर
1अदिति इंडेन7762920033, 7352711020
2शांतनू इंडेन9431357871, 9304355563
3देवी गैस9835442494, 9693503031
4आनंद गैस9603045000, 9279081713
5अल्फा इंडेन9835156074, 8789572926
6रांची गैस9708788000, 9264249483
7उरांव गैस8210675171, 8210974502
8झलक इंडेन8986643888, 9835906302
9बरियातू इंडेन8294727527, 7808782500
10इंद्रप्रस्थ गैस9835149400, 9955361339
11टाटीसिल्वे इंडेन9835910816, 7903209760
12माझी इंडेन9308080951, 9709269265
13सिटी इंडेन9430376633, 8434013040
14एफएफसीसीएस9334721626, 8448674159
15माधुरी इंडेन9470193803, 9507035277
16जयंत गैस9431115028
17प्रताप इंडेन6205562676, 9006643039
18जीके इंडेन9334917448, 6201206442
19अलभ इंडेन6514667727
20सुमति गैस7903625376
21झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई6512251098

 

Ranchi LPG Update:रांची में डेढ़ लाख इंडेन गैस उपभोक्ता

अधिकारियों ने बताया कि रांची शहर में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी द्वारा गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य तरीके से की जा रही है। रोजाना पूर्व की तरह लगभग 10,500 गैस सिलिंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं तक पहुंचायी जा रही है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग से बचें। गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।


Key Highlights

  • इंडेन गैस ने रांची में मैन्युअल बुकिंग की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की

  • सर्वर अपग्रेडेशन के कारण ऑनलाइन बुकिंग में आ रही थी परेशानी

  • रांची में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता

  • रोजाना लगभग 10,500 गैस सिलिंडरों की डिलीवरी जारी

  • उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील


Ranchi LPG Update:सर्वर अपग्रेडेशन के कारण ऑनलाइन सेवा प्रभावित

पिछले कुछ दिनों से सर्वर में तकनीकी समस्या और अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के कारण गैस की ऑनलाइन बुकिंग और अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अस्थायी तौर पर मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था लागू की है, ताकि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ranchi LPG Update: इन मोबाइल नंबरों पर कर सकते हैं गैस बुकिंग

उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img