Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है आज सत्र के दौरान डुमरी विधायक Jairam Mahto ने राज्य के कई अहम मुद्दों को पटल पर रखा है। Jairam Mahto ने उत्पाद सिपाही, कोयला-यूरेनियम खनन मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है।
झारखंड पुलिस को नई गाड़ियां देने पर सरकार को बधाई दी
आज मैं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग वित्त पेंशन विभाग खनन एवं भूतत्व विभाग वित्त अंकेक्षण तथा गृह कारा एवं आपदा और ऊर्जा विभाग के अनुदान मांग बजट के वा विवाद में और कटौती प्रस्ताव के समर्थन में अपने वक्तव्य रखने आया हूं। अध्यक्ष महोदय सबसे पहले तो मैं गृह विभाग की बात करता हूं। सबसे पहले मैं राज्य सरकार को आसन के माध्यम से बधाई देता हूं। उन्होंने सभी जिला के पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के लिए नई गाड़ियां उपलब्ध कराई। मुझे लगता है नई गाड़ी और इनकी रफ्तार से शायद वो चोरों के काफी नजदीक पहुंच पाए। जनता की समस्याएं जब सामने हो तो वहां जल्दी पहुंच पाए। इसके लिए मैं बधाई देता हूं। साथ ही साथ मैं एक मांग भी कर देता हूं। कई वर्षों से हमारे जो पुलिस के भाई हैं उनकी मांगे हैं। वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, विशेष कर्तव्य भत्ता, आर्मोर भत्ता, चालक भत्ता, द्रव भत्ता, राइफल भत्ता, वाहन भत्ता, चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता एवं शिक्षा भत्ता। इस पर भी सरकार को विचार करने की आवश्यकता है।
उत्पाद सिपाही परीक्षा का उठाया मुद्दा
साथ ही महोदय जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन संख्या 4 2015 के तहत एक नियुक्ति ली गई थी जिसमें अभ्यर्थियों को दो साल के बाद रीमेडिकल का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया गया जो कि चिंता का विषय है। मैं इसे भी संज्ञान में देना चाहूंगा।
सरकार ने उत्तर में बताया था कि पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 23645 पद रिक्त है। महोदय यह एक महत्वपूर्ण विभाग होता है। राज्य की विधि व्यवस्था का संचालन इनके जिम्मे होता है और इतनी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की रिक्त पद का होना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है। अतः मैं आसन के माध्यम से सरकार से पहले तो ये मांग करूंगा कि इसी वित्तीय वर्ष में एक नई बहाली कम से कम झारखंड पुलिस की निकाली जाए। क्योंकि काफी युवा बेसब्री से इस बहाली के इंतजार में है और गांव देहात में हमारे आज से 30-40 साल पहले एक कहावत भी थी कि गांव गिदर दु चीजें टाका कम में टिया दौड़ के ना तो मटिया कोड़ के तो टिया में दौड़ने वाले नौजवान आज भी इस पुलिस बहाली की प्रतीक्षा में है। मैं चाहूंगा ये जो 23000 से ज्यादा रिक्त पद है इनकी भरपाई की जाए।
पानी की समस्या पर सरकार से मांगा जवाब
विधायक Jairam Mahto ने आगे कहा गर्मी से हमारा सामना होगा और जब हम क्षेत्र में जाएंगे तो सबसे पहले जो हमारी जनता है वह पानी की समस्या को लेकर हमसे बात करेगी। इसलिए आसन के माध्यम से मैं स्पष्ट शब्दों में विभागीय मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि इस वित्तीय वर्ष में पानी की जो समस्याएं हैं उनका त्वरित समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाए। अंत में अध्यक्ष महोदय खनन एक छोटा सा वाक्य एक छोटा सा उदाहरण छूटा था।
यूरेनियम खनन से जादूगोड़ा हो रहा गंभीर नुकसान
यूरेनियम खनन जादूगोड़ा में मान्यवर यह कैसा परिस्थिति है कि वहां जादू घोड़ा की परिस्थिति क्या है? लगभग एक रिपोर्ट के अनुसार 47% महिलाएं मां नहीं बन पा रही है। लगभग 30 से 35% महिलाएं जो अगर बच्चों को जन्म भी दे रही हैं तो मृत जन्म ले रहे हैं। एक बहन का मुझे नाम याद नहीं आ रहा है। एग्जैक्ट उसके छह बच्चे मृत पैदा हुए हैं। मैं मानता हूं यूरेनियम देश की शक्ति के लिए आवश्यक है। लेकिन क्या वो मानव मूल्यों से ऊपर है? तो क्या इतने वर्षों से यूरेनियम खनन का कार्य जादूगोड़ा में हो रहा है? क्या उस गांव को हम वहां से विस्थापित नहीं कर सकते हैं? क्या उस गांव को दूसरे जगह पर बाकी मूलभूत सुविधाओं के साथ नहीं बसा सकते हैं? तो अध्यक्ष सभापति महोदय कहीं ना कहीं ये सारी चीजें यह बता रही है कि हम जनता की समस्याओं को लेकर कितने सजग हैं, कितने चिंतित हैं जो कि बहुत ही दुखद और दुर्भाग्य का विषय है।
Highlights


