झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक मौसम में बदलाव होगा। साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा।
Jharkhand Weather रांची: Jharkhand में नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। Weather विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 9 से 11 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्वी झारखंड के सात जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी रांची समेत मध्य, दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।
Jharkhand Weather:सात जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 नवंबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना है।
वहीं रांची सहित मध्य, दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इन इलाकों में फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना नहीं जतायी गयी है।
Jharkhand Weather:10 और 11 नवंबर को भी बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को पूर्वी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं।
इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक होगा उतार-चढ़ाव
तापमान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
तापमान में इस बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय मौसम के मिजाज में अंतर देखने को मिल सकता है।
Highlights
















