पटना मैराथन 2026 : दौड़े हजारों कदम, ‘नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को मिला जनसमर्थन

पटना : बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एसबीआई पटना मैराथन-2026 का सफल आयोजन आज 15 मार्च 2026 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया। ‘रन फॉर नशामुक्त बिहार’ थीम पर आयोजित इस मैराथन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त और स्वस्थ बिहार के संकल्प को मजबूत समर्थन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान जुम्बा सेशन से हुई

मैराथन का उद्देश्य बिहार को नशामुक्त बनाने, लोगों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान जुम्बा सेशन से हुई, जिसने सभी प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया।

Prohibition Excise and Registration Department 1 1 22Scope News

सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग अजय यादव, आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, एसबीआई पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी, जनरल मैनेजर नेटवर्क-साउथ बिहार रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर नेटवर्क-नॉर्थ बिहार आर नटराजन और जनरल मैनेजर नेटवर्क-झारखंड विवेक चंद्र जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मैराथन की शुरुआत प्रातः 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या-1 से की गई

मैराथन की शुरुआत प्रातः 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या-1 से की गई। निर्धारित रूट गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक था। अटल पथ से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान के गेट संख्या-1 तक पहुंचे, जहां फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को निर्धारित अंतराल पर गेट संख्या-1 से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया गया।

Prohibition Excise and Registration Department 2 22Scope News

प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए अस्थायी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई थी

मैराथन के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था व विधि-व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मार्ग पर दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए अस्थायी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई थी। 10.5 किलोमीटर के बिंदु पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ पूरे मार्ग पर दो एंबुलेंस लगातार गतिमान रहीं।

सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

आपको बता दें कि इसके अतिरिक्त पीएमसीएच, एनएमसीएच, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान तथा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर एवं ट्रॉमा सेंटर भी तैयार रखे गए थे। पटना मैराथन 2026 में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Prohibition Excise and Registration Department 3 22Scope News

विजेताओं की सूची

42.2 किमी (फुल मैराथन)

प्रथम स्थान – SADEM DESE HUSEN (इथियोपिया) – समय 02:22

द्वितीय स्थान – TEBEJE KINETO WASHE (इथियोपिया) – समय 02:26:32

तृतीय स्थान – ISAIAH NDUNGU GICHOHI (केन्या) – समय 02:26:36

Prohibition Excise and Registration Department 1 22Scope News

21.2 किमी (हाफ मैराथन)

एलीट पुरुष वर्ग

प्रथम – मुकेश भंभू

द्वितीय – NAFSENA EJETA

तृतीय – JOHN MUINDE

महिला वर्ग

प्रथम – तामसी सिंह

द्वितीय – आकांक्षा सिंह

तृतीय – ABERU GEMECHU

Prohibition Excise and Registration Department 4 22Scope News

10 किमी दौड़

पुरुष वर्ग

प्रथम – पंकज यादव

द्वितीय – उत्तम कुमार

तृतीय – संदीप यादव

महिला वर्ग

प्रथम – याशी सचान

द्वितीय – स्नेहा सिंह

तृतीय – शिवानी कुमारी

Prohibition Excise and Registration Department 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान शेखपुरा जिले को दी 206 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 120 योजनाओं का किया शिलान्यास/कार्यारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...