पटना मैराथन में SSB के जवानों ने भी लिया भाग, आईजी ने की खास अपील…

पटना: पटना में रविवार को आयोजित ‘नशा मुक्त बिहार’ मैराथन में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित मैराथन का उद्देश्य नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर एसएसबी पटना के महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान ने बिहार की जनता से अपील की कि वे नशे की लत को छोड़कर एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

1 9 22Scope News

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नशा मुक्त समाज न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है। मैराथन में डीआईजी एच जितेन सिंह की नेतृत्वकारी भूमिका उल्लेखनीय रही। उनकी अगुवाई में एसएसबी के 45 बलकर्मियों और कई महिला सदस्यों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर अपने समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया। एसएसबी के इस योगदान ने आयोजन में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। नशा मुक्त बिहार के इस अभियान में एसएसबी का सहयोग समाज को सकारात्मक संदेश देने और बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘2005 से पहले Bihar में…’, सीएम पर तंज कसते हुए रोहिणी ने लिखा ‘चलनी दूसे सूप के जी’ तो भाजपा ने कहा…

SSB SSB SSB

SSB

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...