Jharkhand: झारखंड सहित पूरे देशभर में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। देशभर में LPG सिलेंडर क्राइसिस के बीच जमशेदपुर से दिहला देने वाली खबर सामने आई है। होटल में LPG गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई है।
पोटका प्रखंड का है मामला
यह मामला जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के कलिकापुर बाजार के समीप स्थित एक होटल का है। जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा होटल जलकर खाक हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया।
Highlights


