Jharkhand: झारखंड में नगर निगम चुनाव की हलचल थमने के बाद अब डिप्टी मेयर का चुनाव कियाजा रहा है। एक-एक कर राज्यके अलग अलग हिस्सों में डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है इसी कड़ी में आदित्यपुर में भी डिप्टी का चुनाव संपन्न हुआ और Ankur Singh ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल की है।
पहली बार चुनावी मैदान में उतरे अंकुर
बता दें Ankur Singh पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और वार्ड न. 18 से जीत हासिल करने के बाद डिप्टी मेयर के चुनाव में भी सफल रहे। बता दें उनके प्रतिद्वंदी के रुप में अर्चना सिंह खड़ी हुई था लेकिन उन्हें महज एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। मतगणना में अंकुर को 18 जबकि अर्चना को 17 मत मिले।
अंकुर ने कहा विकास के नए आयाम गढ़ेंगे
Ankur Singh ने इस जीत के बाद कहा, “यह सभी पार्षदों और आदित्यपुरवासियों की जीत है। हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे।”इस जीत से निगम में नई कार्यकारिणी गठित होगी। मेयर के साथ डिप्टी मेयर के रूप में अंकुर अब विकास योजनाओं और नागरिक सेवाओं पर फोकस करेंगे।
Highlights


