Jharkhand: झारखंड विधानसभा में आज बजट सत्र का आखिरी दिन है और आज सदन में Hazaribagh रामनवमी का मुद्दा गरमाया रहा। इस दौरान भाजपा, आजसू विधायकों ने अपनी बातों को सदन पर रखा।
महुदी का रास्ता खोला जाए
मांडु से आजसू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि बड़कागांव (Hazaribagh )के महुदी में रामनवमी जुलूस का सभी का मांग है कि उस पे रास्ता के लिए बहुत दिनों से लोग उस रास्ता से आना जाना भी करता है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी से वहां पे पूरा बांस का बल्ली लगाकर रोक दिया जा रहा है अभी से ही रमनवमी बहुत दिन है बाकी है। लेकिन बड़का गांव के मोहदी का रास्ता रोक दिया जा रहा है। और हम आग्रह करेंगे कि सरकार से कि उस रास्ता को खोल शांति पूर्वक लोगों को थाना एसपी डीसी को लेके जाकर बैठक करके उसको रास्ता को खोला जा।
क्या हम लोग त्योहार मनाना छोड़ दें…
विधायक कुमार उज्जवल कुमार ने कहा कि लोग तो हमेशा चाह रहे हैं सत्र अच्छा से चले। कल मंगला जुलूस में हाई कोर्ट का जो आदेश है उसका भी पालन नहीं करने दिया गया हजारीबाग में। सब जगह मंगला जुलूस निकल रहा था। लेकिन जिस तरह से विरोध किया जा रहा है महोदय कहीं से उचित नहीं है। क्या हम लोग त्यौहार मनाना छोड़ दे।
Highlights


