Ranchi LPG Crisis Update: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, 40 हजार से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग

रांची में एलपीजी गैस की भारी किल्लत, रोज 20 हजार बुकिंग के मुकाबले 14 हजार डिलिवरी, 40 हजार से अधिक उपभोक्ता इंतजार में।


Ranchi LPG Crisis Update रांची: राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है। स्थिति यह है कि इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के उपभोक्ता हर दिन 20 हजार से अधिक बुकिंग कर रहे हैं, जबकि डिलिवरी केवल करीब 14 हजार सिलिंडर की ही हो पा रही है। इसके चलते हर दिन हजारों उपभोक्ताओं को गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

Ranchi LPG Crisis Update: बुकिंग ज्यादा, डिलिवरी कम, बढ़ रहा संकट

गैस कंपनियों के अनुसार रोजाना 4,000 से 6,000 बुकिंग पेंडिंग हो रही है। बुधवार तक यह आंकड़ा 40,000 के पार पहुंच गया है। इसका मतलब है कि इतने उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए इंतजार कर रहे हैं।

स्थिति यह भी है कि कई उपभोक्ता बुकिंग के बाद घर पर इंतजार नहीं कर रहे। डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड मिलने के बाद लोग सीधे एजेंसी या गोदाम पहुंचकर सिलिंडर लेने लगे हैं। इसके कारण कई स्थानों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।


Key Highlights:

  • रांची में रोज 20 हजार से अधिक गैस बुकिंग

  • डिलिवरी केवल 14 हजार सिलिंडर प्रतिदिन

  • 40 हजार से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग

  • गैस के लिए कई जगह लंबी कतारें

  • कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश और जांच जारी


Ranchi LPG Crisis Update: एजेंसियों पर भीड़, कई जगह लग रही लाइन

रांची के विभिन्न इलाकों में गैस लेने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। न्यू पुंदाग पुल, नामकुम सदाबहार चौक, हरिहर सिंह रोड स्थित मंडा मैदान समेत कई स्थानों पर सुबह से ही लोग सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद औसतन चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, तब जाकर डिलिवरी मिल रही है।

Ranchi LPG Crisis Update: कालाबाजारी पर सख्ती, जांच जारी

गैस कंपनियों ने एलपीजी की कालाबाजारी और रिफिल की हेराफेरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को तय मानकों का पालन करने को कहा गया है। केवल अधिकृत चैनलों के माध्यम से ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

इधर, ऑयल मिनिस्ट्री की क्यूआरसी टीम भी रांची में सक्रिय है। टीम अलग-अलग गैस एजेंसियों पर जाकर स्टॉक की जांच कर रही है और उपभोक्ताओं से बातचीत कर स्थिति का आकलन कर रही है।

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...

JSSC CGL Scam: अभय तिवारी समेत तीन से पूछताछ तेज, 18...

JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। 18...

Jharkhand Registry Update: सर्वर ठीक होने के बाद भी रांची में...

 रांची में तीन दिन बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हुई, लेकिन सर्वर धीमा और आधार सत्यापन में देरी से शनिवार को बड़ी...