कृषि विभाग की तरफ से 21 से 23 मार्च तक बिहार नर्सरी एवं ग्रीनटेक कॉन्क्लेव का आयोजन

पटना : बिहार सरकार के कृषि विभाग की तरफ से पटना के ज्ञान भवन में 21 से 23 मार्च तक बिहार नर्सरी एवं ग्रीनटेक कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। बिहार में बागवानी के क्षेत्र में यह पहला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो रहा है। इसका थीम ‘परंपरा से प्रगति’ तक रखा गया है।

ज्यादा से ज्यादा नर्सरी संचालक बागवानी करने वाले युवा उद्यमी स्टार्टअप शोधकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बातों को साझा करें – कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख नर्सरी एवं ग्रोवर कृषि विश्वविद्यालय उद्यान महाविद्यालय के वैज्ञानिक बिहार के नर्सरी से जुड़े किसान एवं व्यवसायी एक दूसरे से बागवानी विकास के लिए कार्यों एवं शोध पर अनुभव साझा करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि हम आह्वान करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा नर्सरी संचालक बागवानी करने वाले युवा उद्यमी स्टार्टअप शोधकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बातों को साझा करें।

Mantri Ramkripal Yadav 3 22Scope News

सम्राट चौधरी एक अच्छे नेता हैं, CM नीतीश के साथ मिलकर काफी अच्छा काम किया है – कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद अपनी कुर्सी किसको देंगे या बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल की दिनों में सम्राट चौधरी को लेकर जिस तरह से अपनी बातों को रखा। सम्राट ही आगे संभालेंगे। इस पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री व विधायक रामकृपाल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मिलकर काफी अच्छा काम किया है। हालांकि इस पर जो फैसला लेना है वह शीर्ष नेताओं के द्वारा लिया जाएगा। मगर सम्राट का काम नीतीश कुमार के साथ अच्छा रहा है और नीतीश उन पर भरोसा करते हैं।

Mantri Ramkripal Yadav 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 : ‘फोकस स्टेट’ के रूप में बिहार ने ऊर्जा निवेश की संभावनाओं को किया उजागर

अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img