Hazaribagh: चार केले पर शिक्षिका-रसोइया की मारपीट, मामला थाने पहुंचा; शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की

Hazaribagh:  महज चार केलों के बंटवारे को लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंदूर में शिक्षिका और रसोइया के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। शहर में चर्चा का विषय बने इस हादसे पर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

स्कूल में मिड-डे मील सेंट्रल किचन ‘अक्षय पात्र’ द्वारा संचालित होता है

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल में मिड-डे मील सेंट्रल किचन ‘अक्षय पात्र’ द्वारा संचालित होता है। रसोइया का काम भोजन वितरण और पूरक पोषक आहार (फल या अंडे) देना है। पिछले दो दिनों से बचे हुए केलों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पहले दिन मामला झगड़े तक सीमित रहा, लेकिन दूसरे दिन बात मारपीट पर उतर आई। गुस्से में आकर शिक्षिका ने रसोइया पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने का रुख किया।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि की

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है। आगे की कार्रवाई मामले की गहराई के आधार पर होगी।” प्रभारी ने यह भी कहा कि स्कूल में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य के लिए चिंताजनक हैं।

शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन यह केले वाला विवाद सोशल मीडिया पर मीम्स का विषय बन चुका है। क्या यह मामला सुलझेगा या और तुल पकड़ेगा यह आने वाले दिन में पता चल पाएगा

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img