Advertisment

पीएचईडी मुख्यालय में 23 महिला पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित ; ‘हर घर नल का जल’ के सफल क्रियान्वयन में योगदान को मिली सराहना

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में आज विभागीय कार्यों के सफल क्रियान्वयन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए 23 महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने सभी चयनित महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित होने वालों में विभिन्न संवर्गों की कर्मी एवं पदाधिकारी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी संतोषी कुमारी को खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने विभाग की समस्त नारी-शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। माननीय मंत्री द्वारा 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने का संकल्प व्यक्त किया गया था।

मंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल का जल” के सफल क्रियान्वयन में महिला कर्मियों का अमूल्य योगदान है, जो समाज की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि 08 मार्च से 22 मार्च 2026 तक मनाया जा रहा ‘जल महोत्सव’ सशक्त समाज, समृद्ध भविष्य एवं महिलाओं के अदम्य साहस का उत्सव है।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने से महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे आज पुरुषों के समकक्ष कार्य करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह राज्य सरकार की नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्री ने बताया कि “हर घर नल का जल” योजना के अंतर्गत राज्य में लगभग 1.20 लाख जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है, जिनके संचालन एवं अनुरक्षण के लिए नियुक्त पम्प चालकों एवं अनुरक्षकों में महिलाओं की भागीदारी लगभग आधी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 18 मार्च 2026 को, बापू टावर पटना में प्रत्येक लोक स्वास्थ्य प्रमंडल से एक-एक महिला पम्प चालक को सम्मानित किया गया है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए अधिकाधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान सम्मानित महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अपने अनुभव एवं सुझाव मंत्री के समक्ष साझा किए। मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने उनके वक्तव्यों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना और कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों के सुझाव विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद प्रसाद, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव,  अभय कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (कार्य प्रबंधन),  अरविंद कुमार, अपर सचिव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री द्वारा सम्मानित महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती पूजा कुमारी, अवर सचिव श्रीमती सुनीता कुमारी एवं श्रीमती स्वाति सजल सहित अधीक्षण अभियंता श्रीमती पूनम, श्रीमती मालती कुमारी श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता श्रीमती प्रियम्वदा, सहायक अभियंता श्रीमती शालिनी, श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती प्रतिमा साह, सुश्री मीनू, आईटी मैनेजर श्रीमती स्नेहलता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ममता कुमारी एवं सुश्री अंजली कुमारी, श्रीमती सुषमा कुमारी, निजी सहायक श्रीमती अंजू कुमारी, आशुलिपिक सुश्री रीना कुमारी, प्रशाखा-08 की श्रीमती पल्लवी राज, विशेष पदाधिकारी कोषांग की श्रीमती शगुफ्ता तसनीम, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती मोनिका कुमारी, श्रीमती रूबी यादव एवं ज्योति अभिषेक शामिल हैं।

 

 

 

 

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...