दूसरे दिन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के 490 अखाड़ा धारियों तक पहुंचे Manish Jaiswal, हुआ अभूतपूर्व स्वागत

Hazaribagh: गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।

दूसरे दिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक सघन दौरा कर कुल 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया और उनसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक रामनवमी परंपरा में लुप्त होते पारंपरिक कला-कौशल को जीवंत करने का अपील किया ।

Manish Jaiswal ने पिपरवार मंडल के 50 अखाड़ा को दंड भेंटकर किया

सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे की शुरुआत पिपरवार भाजपा मंडल के बचरा दक्षिणी पंचायत के चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद पिपरवार मंडल के 50 अखाड़ा को दंड भेंटकर किया। तत्पश्चात केरेडारी मंडल के 48 अखाड़ा, बेलतू मंडल के 53 अखाड़ा, बड़कागांव मंडल के 75 अखाड़ा, उरिमारी मंडल के 95 अखाड़ा, भुरकुंडा मंडल के 35 अखाड़ा, पतरातु मंडल के 74 अखाड़ा और भदानीनगर मंडल के 60 अखाड़ा को दंड भेंट किया ।

इस दौरान सांसद Manish Jaiswal केरेडारी प्रखंड के ग्राम पेटो स्थित प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में आयोजित मंदिर अधिष्ठान सह 11 शतचंडी महायज्ञ के आगाज़ के अवसर पर शामिल हुए और ग्राम बेलतू में शिव मंदिर स्थित क्षेत्र के कई मंदिरों का दर्शन किया। बड़कागांव के शिवाडीह फुटबॉल मैदान में इस क्षेत्र के रामनवमी महुदी मार्ग विवाद को लेकर आयोजित महापंचायत में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के साथ शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया ।

मनीष जायसवाल ने कहा कि पुराने हजारीबाग जिला से ही रामनवमी जुलूस की परंपरा की शुरुआत हुई

दंड वितरण के दौरान सांसद Manish Jaiswal ने कहा कि पुराने हजारीबाग जिला से ही रामनवमी जुलूस की परंपरा की शुरुआत हुई। पूर्व के समय में रामनवमी जुलूस में विशाल महावीर पताखें के साथ अस्त्र-शस्त्र के जरिए कला- कौशल का विहंगम प्रदर्शन होता था। लेकिन कालांतर में रामनवमी के स्वरूप में परिवर्तन हुआ और अब कला-कौशल का प्रदर्शन लुप्त होता जा रहा है। ऐसे में परंपरागत रामनवमी के स्वरूप को यथावत रखने के उदेश्य से लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक अखाड़ा धारी तक दंड पहचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सांसद मनीष जायसवाल ने अखाड़ा धारी से आग्रह किया कि आप इस दंड से भाभी पीढ़ी को प्रशिक्षित करें और रामनवमी में परंपरागत कला कौशल प्रदर्शन को जीवंत करें। उन्होंने रामनवमी जुलूस में नशा मुक्ति होकर संयमित तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए रामनवमी मनाने का अपील भी किया ।

मौके पर विशेषरूप से सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, जुगनू सिंह, पूनम साव, उमेश दांगी, रंजन चौधरी, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण मंडल, माइकल मिश्रा, महेंद्र सिंह, नकुल साव, प्रकाश गुप्ता, नरेश महतो, शिबू मेहता, रंजीत मेहता, मनीष पांडेय, विजय यादव, बेचन साव, महेंद्र महतो, योगेश दांगी, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल सतीश मोहन मिश्रा, अजय पासवान, समरेश सिंह, संतोष शर्मा, राजाराम प्रजापति, राधेश्याम अग्रवाल, पंकज कुमार, कोमल उरांव, सन्नी दांगी, सोनू कुमार शौर्य, सुरेंद्र करमाली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

 

 

 

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...