Ramgarh : DSP Kishore Kumar Rajak
Bokaro-Ramgarh DSP Kishore Kumar Rajak: रामगढ़ डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का मामला एक बार फिर से सड़क पर आ गया है. डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का आरोप है कि आज वह अपने बच्चे के साथ सियालजोरी थाना क्षेत्र स्थित ससुराल चाँदहा बूढ़ीबिनोर गई हुई थी.
इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, साथ ही मोबाइल और पैसे भी छीन लिए गए.
वर्षा श्रीवास्तव इस मामले में चास महिला थाने में लिखित शिकायत के लिए गयी थी.
लेकिन कहा जाता है कि वर्षा श्रीवास्तव चास महिला थाने में घंटों बैठी रही,
लेकिन कोई थानेकर्मी उनकी फरियाद को सुनने को तैयार नहीं थें.
आखिरकार बोकारो एसपी को फोन कर फरियाद लगायी गयी. तब जाकर मामले का संज्ञान लिया गया.
परिजनों पर लगाया रेप की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप
डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने बताया है कि न्यायालय में समझौता होने के बाद भी किशोर कुमार रजक द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ना दिया जा रहा है.
उनके परिजन उनकी शादी कहीं और करवाना चाहते हैं.
इसकी जानकारी मिलने पर वह सुलह की आश लेकर अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल पहुंची थी.
सास-ससुर के साथ मुलाकात की. लेकिन इस बीच उनका देवर देवर चितरंजन और जयप्रकाश पहुंच गये और मारपीट की जाने लगी. गलत नियत के साथ छेड़ छाड़ और रेप का प्रयास भी किया गया.
जब इसका विरोध किया गया तो घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया.
सिर्फ वर्षा के साथ ही नहीं आरोप है कि वर्षा के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गयी.
पुलिस ने नहीं की कोई बीच बचाव की कोशिश
इस दरम्यान पुलिस भी पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई बीच बचाव की कोशिश नहीं की.
काफी अनुनय विनय के बाद उसे चास महिला थाना लाया गया. जहां उसे घंटों तक इंतजार करवाया गया.
हालांकि हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया देने से बचा जा रहा है.
रिपोर्ट- चुमन
सड़क पर उतरे डीएसपी ने कहा-सबक देने के लिए वसूला जा रहा जुर्माना

















