बिहार दिवस के अवसर पर सहकारिता विभाग मंत्री द्वारा “सहकारिता मण्डप” का किया गया उद्घाटन

Patna: आज 22 मार्च को “बिहार दिवस” के शुभ अवसर पर पटना स्थित गांधी मैदान में  “उन्नत बिहार – उज्ज्वल बिहार ” थीम पर आधारित राज्य स्तरीय समारोह  में सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित “सहकारिता मण्डप” का उद्घाटन माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। माननीय मंत्री द्वारा “सहकारिता मण्डप” में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों, उत्पादों एवं सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाकर गांव-गांव में आर्थिक समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैक्स, एफपीओ एवं अन्य सहकारी संस्थाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही हैं। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों के माध्यम से सहकारिता संस्थाओं को आधुनिक तकनीक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

सहकारिता मण्डप में “उन्नत बिहार–उन्नत पैक्स” मॉडल का भी विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया, जो सहकारिता क्षेत्र के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण एवं बहुआयामी व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मॉडल  सहकारिता मण्डप के आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

सहकारिता मण्डप में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए  विभिन्न सहकारी समितियों द्वारा अपने उत्पादों प्रदर्शन एवं बिक्री किया जा रहा है । सहकारी समितियों द्वारा निर्मित उत्पाद बड़ी संख्या में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रही है एवं काफी बड़ी मात्रा में इन उत्पादों की  खरीदारी भी सहकारी मंडप में आगंतुकों द्वारा की जा रही है।वेजफेड एवं बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के स्टॉल के माध्यम से भी आम लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर निबंधक, सहयोग समितियां, श्री रजनीश कुमार सिंह, अपर सचिव, सहकारिता विभाग, श्री अभय कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...