एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के नतीजे आज, हाईप्रोफाइल बना बोचहां विधानसभा सीट

नई दिल्ली : एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के नतीजे आज, हाईप्रोफाइल बना बोचहां विधानसभा सीट- देश की

एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए

उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

रुझानों के बाद दोपहर तक प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर तस्वीर साफ होने लगेगी.

इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और छत्तीसगढ़,

महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है.

इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल ने

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया.

इस हाईप्रोफाइल सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सिन्हा का सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से हुआ है.

यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी.

पता हो कि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

उधर, बाबुल सुप्रियो को टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ाया. इस सीट पर बाबुल की टक्कर भारतीय जनता पार्टी की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह हलीम से है. यह सीट टीएमसी विधायक और ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन से खाली हुई थी.

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई

वहीं, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई है. इस चुनावी क्षेत्र से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव को अपना प्रत्याशी बनाया जबकि बीजेपी ने सत्यजीत कदम पर दांव लगाया. बता दें कि कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से यह सीट खाली हुई थी.

खैरागढ़ सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है. साथ ही जनता कांग्रेस ने इस उपचुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था.

उधर, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल से अमर पासवान प्रत्याशी हैं. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने बेबी कुमारी और कांग्रेस ने तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां सीट पर उपचुनाव कराया गया था.

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...