6 महीने से लापता छात्रा पुष्पा का सुराग नहीं, हाई कोर्ट के आदेश पर सशरीर पेश हुए एसपी।
Bokaro के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के खुटाडीह गांव के रहने वाले 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी पिछले 6 महीने से लापता है जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के द्वारा अपने बच्ची की अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पिंडराजोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी का रुख सकारात्मक नहीं होने और उच्च पुलिस पदाधिकारीयो के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अंत में परिजनों को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है ,जहां बोकारो एसपी को 23 मार्च को सशरीर उपस्थित होने का आदेश पारित किया गया था। परिजनों की माने तो इस आदेश के बाद एसपी सहित थानेदार भी उपस्थित रहे।
लड़की की मां रेखा देवी और परिजन अपनी बेटी की आश में इंतजार में है
पीड़ित के परिजनों के अनुसार पिछले 6 महीने से थाना का चक्कर काटते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के चलते कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। लापता लड़की की मां रेखा देवी और परिजन अपनी बेटी की आश में इंतजार में है कहा कि 21 जुलाई 2025 से मेरी बेटी लापता हो गई है जिसका अपहरण का आवेदन पिंडराजोड़ा थाना में दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसे में 11 दिसंबर 2025 को 8766526885 नंबर मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन आता है और बताया जाता है कि इधर उधर दौड़ने से कोई फायदा नहीं है तुम्हारे बेटी पुणे में है। इस बारे में हमने पिंडराजोड़ा थाना को सारी जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ।
आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई
Bokaro एसपी सहित बोकारो उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया जिसपर कोई करवाई नहीं हुई। अब सवाल ये उठता है उसे आसमान खा गया या जमीन निगल गई। हालांकि मामला यह भी हो सकता हैं कि कही वो अपनी मर्जी से कही शादी तो नहीं कर ली और घर बसा कर प्रेमी के साथ बसा ली? इन सभी सवालों के बीच पुलिस भी उलझी हुई हैं।
Highlights


