Illegal Gas Refilling: Ranchi में गैस किल्लत के बीच धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार, 320 रु किलो तक बिक रहा LPG

 रांची में गैस की कमी के बीच अवैध रिफिलिंग का खेल, खुले बाजार में महंगे दाम पर सिलेंडर, आम उपभोक्ता 10 दिन तक इंतजार को मजबूर।


Illegal Gas Refilling रांची: राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। एक ओर आम उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद 10 दिनों तक इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से गैस भरने वाले दुकानदारों तक समय पर सिलेंडर पहुंच रहा है। इससे वितरण व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Illegal Gas Refilling: खुले बाजार में महंगे दाम पर बिक रहा गैस

शहर के कई इलाकों में खुले बाजार में पांच किलो का खाली सिलेंडर 650 से 800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसके साथ छोटे चूल्हे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन दुकानों पर गैस की कीमत 320 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि पहले यही गैस 95 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलती थी।


Key Highlights

  • गैस किल्लत के बीच रांची में अवैध रिफिलिंग का कारोबार तेज

  • खुले बाजार में 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रही गैस

  • आम उपभोक्ता 10 दिन तक गैस के लिए कर रहे इंतजार

  • छात्र और किरायेदार बन रहे अवैध बाजार के ग्राहक

  • प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल


Illegal Gas Refilling:एजेंसी दर और बाजार भाव में बड़ा अंतर

गैस एजेंसी में पांच किलो सिलेंडर के लिए निर्धारित कीमत 540.50 रुपये है, जबकि खाली सिलेंडर करीब 1,000 रुपये में मिलता है। इसके बावजूद अवैध बाजार में ऊंचे दाम पर गैस की बिक्री जारी है।
इससे साफ है कि अधिक मुनाफा कमाने के लिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा है।

Illegal Gas Refilling:छात्र और किरायेदार बन रहे मुख्य ग्राहक

शहर में पढ़ाई या नौकरी के लिए रह रहे छात्र और किरायेदार सुविधा के कारण इन अवैध दुकानों से गैस भरवाते हैं। उनका कहना है कि जरूरत के समय आसानी से गैस मिल जाती है, जिससे वे महंगे दाम के बावजूद यहां से गैस लेने को मजबूर हैं।

Illegal Gas Refilling:प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

लगातार बढ़ते इस अवैध कारोबार के बीच प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित हो और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई हो, तो इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...

Supreme Court Judge: अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश,...

Supreme Court Judge, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का...