Jharkhand SIR: अंतिम मतदाता सूची की तारीख बढ़ाने की तैयारी, 30 नवंबर तक चल सकती है सुनवाई

झारखंड में SIR के तहत 11.79 लाख दावे-आपत्तियां मिली हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

Google पर 22Scope चुनें

 झारखंड में SIR के तहत 11.79 लाख दावे-आपत्तियां मिली हैं। 14 अक्टूबर तक निपटारे के बजाय प्रक्रिया 30 नवंबर तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।


Jharkhand SIR रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया तय समय सीमा से आगे बढ़ सकती है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों का निपटारा 14 अक्टूबर तक और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को होना है। हालांकि, दावा-आपत्ति की अवधि समाप्त होने तक बड़ी संख्या में आवेदन मिलने और लाखों नोटिसों का निपटारा लंबित रहने के कारण राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग से समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

राज्य स्तर पर प्रक्रिया को 30 नवंबर तक जारी रखने और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला भारत निर्वाचन आयोग को लेना है।

Jharkhand SIR:11.79 लाख दावे-आपत्तियां, अंतिम दिनों में भी आए हजारों आवेदन

SIR के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। अंतिम दिन ही 59,666 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 34,820 फॉर्म-6 और 24,106 फॉर्म-8 के आवेदन शामिल थे। इसके बाद भी भौतिक रूप से प्राप्त आवेदनों को डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

दिए गये आंकड़ों के अनुसार, 3 अक्टूबर तक 7,27,252 फॉर्म-6, 13,696 फॉर्म-7, 4,80,016 फॉर्म-8 और 113 फॉर्म-6ए डिजिटाइज किए जा चुके थे। इस तरह डिजिटाइजेशन के स्तर पर कुल 12,29,268 आवेदन दर्ज होने की जानकारी दी गयी है।

राज्य में दावे और आपत्तियों के तहत फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के कुल 11,79,761 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी है। बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण कम समय में इनका निपटारा करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।


Key Highlights

  • झारखंड में SIR की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित होनी है।
  • राज्य सरकार ने प्रक्रिया को 30 नवंबर तक बढ़ाने का आग्रह किया है।
  • दावे और आपत्तियों की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो चुकी है।
  • अंतिम दिन 59,666 आवेदन प्राप्त हुए थे।
  • करीब 63.24 लाख नोटिसों के निपटारे की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

Jharkhand SIR:63.24 लाख नोटिसों का निपटारा अभी बाकी

झारखंड में SIR का ड्राफ्ट रोल 5 अगस्त को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं को नो-मैपिंग, DSE और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी समेत अलग-अलग कारणों से नोटिस जारी किये गये।

जानकारी के अनुसार, करीब 63.24 लाख नोटिसों के निपटारे की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इनमें करीब 14.03 लाख नो-मैपिंग, 3.65 लाख DSE और 45.55 लाख लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामले शामिल हैं।

इन मामलों में दस्तावेजों की जांच, संबंधित मतदाताओं से जवाब और आवश्यक रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। ऐसे में 14 अक्टूबर तक सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

Jharkhand SIR:दूसरे राज्यों में भी बढ़ चुकी है SIR की समयसीमा

भारत निर्वाचन आयोग पहले भी जरूरत के अनुसार दूसरे राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ा चुका है। दिल्ली के मामले में दावा-आपत्ति की अवधि 30 अक्टूबर तक और नोटिस तथा दावे-आपत्तियों के निपटारे की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी है।

इससे झारखंड में भी समयसीमा बढ़ाये जाने की संभावना को लेकर चर्चा तेज हुई है। हालांकि, राज्य में SIR का कार्यक्रम कितने दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाएगा, इसका अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग ही करेगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रक्रिया को 30 नवंबर तक जारी रखने की तैयारी की जा रही है। नोटिसों के निपटारे, दस्तावेजों के सत्यापन और लंबित दावों-आपत्तियों की सुनवाई पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय होगी।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Jharkhand SIR में कुल कितनी दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं?

झारखंड में SIR के तहत फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के कुल 11,79,761 (11.79 लाख) आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन की वर्तमान तारीख क्या है?

मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित होनी है, लेकिन राज्य ने इसे 30 नवंबर तक बढ़ाने का आग्रह भारत निर्वाचन आयोग से किया है।

दावे-आपत्तियों की अवधि कब समाप्त हुई?

दावे-आपत्तियों की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हुई, जिसके अंतिम दिन 59,666 आवेदन प्राप्त हुए थे।

निपटारे की प्रक्रिया में कितने नोटिसों का निपटारा अभी बाकी है?

करीब 63.24 लाख नोटिसों के निपटारे की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, जिनमें नो-मैपिंग, DSE और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामले शामिल हैं।

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...

कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत...

पटना: कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस...

जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन...

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह...