सीएम ममता ने आसनसोल-बालीगंज के मतदाताओं को दिया धन्यवाद, कहा- नए साल का गिफ्ट है

टीएमसी कार्यकर्ताओं का जश्न

कोलकाता : सीएम ममता ने आसनसोल-बालीगंज के मतदाताओं को दिया धन्यवाद- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा के मतदाताओं को धन्यवाद कहा है.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के

उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और

बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं.

हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शाे उपहार मानते हैं.

हम पर विश्वास जताने के लिए एक बार फिर मतदाताओं को सलाम.

शत्रुघ्न सिन्हा 3,75,026 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव में टीएमसी आगे चल रही है जिसका कार्यकर्ता और समर्थक ढोल-नगाड़ों से जश्न मना रहे हैं. टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 3,75,026 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि बीजेपी के अग्निमित्र पॉल 2,18,601 वोटों से पीछे चल रहे हैं. माकपा के पार्थ मुखर्जी 50,786 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. अभी काउंटिंग चल रही है.

बाबुल सुप्रियो 17 हजार से अधिक वोटों से आगे

बालीगंज में 18वें राउंड की गिनती के बाद बाबुल सुप्रियो 17 हजार 919 वोटों से आगे हैं. 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद बाबुल सुप्रियो को 48 हजार 109, सीपीआईएम को 30 हजार 190 और भाजपा को 12 हजार 035 वोट मिले हैं.

देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग जारी है. चारों राज्यों में से बंगाल में टीएमसी, बिहार में आरजेडी और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव आगे चल रही हैं. वहीं, बिहार के बोचहां सीट से राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बता दें कि बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.

Rupi Soren Health: रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, Brain और...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव आया। ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी के बाद डॉक्टर...

Jharkhand Para Teacher: 15 हजार पारा शिक्षकों के लिए Assessment Exam,...

झारखंड में करीब 15 हजार पारा शिक्षक तीसरी Assessment Exam में शामिल होंगे। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। पास होने...

Jharkhand High Court: नामकुम अंचल के दो अधिकारी गिरफ्तार, दाखिल-खारिज दस्तावेज...

झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद ACB ने नामकुम अंचल के तत्कालीन सीआई मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।Jharkhand...