बोचहां उपचुनाव में से राजद भारी जीत, 36 हजार वोटों से जीते अमर पासवान

Bochahan assembly by-election- Bharatiya Janata Party has accepted its defeat in Bochahan

Bochahan assembly by-election: भारतीय जनता पार्टी ने बोचहां में अपनी हार स्वीकार कर ली है. भाजपा प्रवक्ता प्रेम रतन पटेल ने कहा कि हम उपचुनाव में अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इस जीत पर राजद को ज्यादा इतराने की जरुरत नहीं है. हमारे प्रयासों कुछ कमी रह गयी होगी, हम इसकी समीक्षा कर अगली बार इसमें सुधार करेंगे.

इधर उपचुनाव में आरजेडी की मिली जीत से उत्साहित राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है.

बता दें कि राजद के अंतिम राउंड में राजद के अमर पासवान ने 36653 से यह जीत राजद के नाम कर लिया, अमर पासवान को कुल 82562, बेबी कुमारी 45909 और गीता देवी को 29 979 मत मिला.

बिहार की जनता ने एनडीए के खिलाफ बनाया मन- जगदानन्द सिंह 

बोचहा विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा  है कि इस उपचुनाव ने बतला दिया है कि जनता एनडीए के खिलाफ है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को लेकर जो आवाज दी है.

उसे जनता ने भी माना है. उपचुनाव के नतीजे ने संदेश दिया है कि तेजस्वी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल आगे बढ़ेगा.

भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी त्रस्त जनता- राजद 

एनडीए सरकार में जनता जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी त्रस्त है, उसे देखते हुए जनता ने अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है. मौजूदा सरकार में लोग भय के छाये में जी रहे हैं.

सरकार हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति कर रही है और जनता को आपस  में लड़ाने का काम कर रही है.

जनमुद्दों से भागकर दिल्ली जाने की योजना पर काम करें हैं नीतीश 

जगदानंद सिंह ने जेडीयू तंज सकते हुए कहा कि जेडीयू कोई राजनीतिक दल नहीं है, यह बिहार की एक छोटी सी पार्टी है, जो दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर अपने को खड़ा करने में लगा है.

सीएम नीतीश कुमार द्वारा नालंदा जिले में किए जा रहे भ्रमण को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार कभी राष्ट्रपति कभी उपराष्ट्रपति तो कभी राज्यसभा सदस्य की योजना बना रहे हैं. उनकी बिहार से पलायन से की योजना तैयार है. वह जनता के मुद्दों से भाग रहे हैं.

नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद 

लेकिन अब उनके लिए हर दरवाजे बंद हो चुके है. सवाल यह है कि इस बार वह भाग कर  कहां जाएगें.जगदानन्द ने राजद गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. यह भाजपा और नीतीश कुमार के खिलाफ खुला विद्रोह है.

तेजस्वी के नेतृत्व में प्रभावशाली बन कर राजद आगे बढ़ेगी. इस चुनाव में जनता ने एक संदेश दिया है. भ्रष्टाचार, महंगाई और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती जनता पर बुलडोजर की प्रवृति के खिलाफ पूरा बिहार खड़ा है.

रिपोर्ट- प्रणय

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...