Advertisment

यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग तत्पर, भीषण गर्मी में यातायात व्यवस्था होगी नियंत्रित

पटना : राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आने वाले दिनों में विभाग यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लू के दौरान सार्वजनिक परिचालन को सुदृढ़ करेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को कम किया जाएगा। इसका उदेश्य यात्रियों और चालकों को तेज धूप और गर्मी से बचाना है। इस दौरान केवल आवश्यक स्तिथि में सीमित वाहन ही चलाने का आदेश दिया जाएगा।

विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है

विभाग सभी बसों में पेयजल, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) और इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार किट की अनिवार्यता सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों और चालकों को गर्मी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...