TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग, पटना की सड़कों पर दिखा अभ्यर्थियों का आक्रोश

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों का आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से लाखों उम्मीदवार लगातार आंदोलन और संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो बीपीएससी के अधिकारियों ने इस पर ठोस कदम उठाया है और न ही शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट निर्णय लिया गया है।

छात्रों ने कहा- 3 दिन का दे रहे हैं समय, विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

छात्रों का कहना है कि तीन दिन का समय दे रहे हैं। विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो इसी मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। लेकिन उस समय सरकार की ओर से जल्द ही TRE-4 का विज्ञापन जारी करने का आश्वासन दिया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। जबकि अबतक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। इसी को लेकर आज पटना में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

TRE 4 Student 1 1 22Scope News

3 दिन के बाद पटना कॉलेज से लेकर BPSC कार्यालय तक विशाल मार्च निकाला जाएगा – छात्र नेता दिलीप कुमार

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अगर जल्द से जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी कार्यालय तक विशाल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर बीपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी सरकार से जल्द से जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं।

TRE 4 Student 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BPSC कार्यालय के बाहर TRE-4 को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्लाबोल

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...