बिहार में बड़ी संख्या में मिलेगी नौकरी, पारा मेडिकल के 10 हजार पदों के लिए विज्ञापन हुआ जारी

पटना : बिहार में एक बार फिर बड़ी संख्या में नौकरी मिलने वाली है। पारा मेडिकल के 10 हजार पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन जारी की। विज्ञापन जारी होने पर पारा मेडिकल छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Mangal Pandey) से मुलाकात कर धन्यवाद कहा है।

बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग ने लैब तकनीशियन के 2969 पद, शल्यकक्ष सहायक के 1683 पद, इसीजी तकनीशियन के 242 पद और एक्सरे तकनीशियन के 1240 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सहित लगभग 10 हजार पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल तक है। विज्ञापन जारी होने पर पटना सहित पूरे प्रदेश के प्रशिक्षित पारा मेडिकल छात्रों में खुशी है।

यह भी देखें :

अरविंद चौधरी ने विज्ञापन प्रकाशित होने पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

वहीं पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष भारत भूषण और फार्मासिस्ट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने विज्ञापन प्रकाशित होने पर सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का आभार जताया है। भूषण ने बताया कि पारा मेडिकल के सभी पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर ली जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक और अनुभव के लिए पांच अंक प्रतिवर्ष अधिकतम 25 अंक रखा गया है। संघ ने सरकार से जल्द से जल्द स्टाफ नर्स के 780, ड्रेसर के 3326 पद और फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर नियुक्ति के लिए शीघ्र विज्ञापन प्रकाशित करने की मांग की।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा सत्र : आज से बजट पर होगी चर्चा, पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगी सरकार…

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...