Advertisment

राजश्व कर्मचारियों ने सारण समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

छपरा : अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 16 दिनों से कामकाज ठप कर हड़ताल पर हैं। 16 दिनों से अंचल के राजस्व कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप किए जाने के बाद आज कर्मचारियों ने सारण जिलाधिकारी परिसर के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही रवैए का विरोध जताया।

प्रदर्शन कर रहे राजस्वकर्मियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की

आपको बता दें कि प्रदर्शन कर रहे राजस्वकर्मियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उनकी प्रमुख मांगों में जिले में ही पदस्थापन 28 सौ रुपए का पे-ग्रेड लागू करना। इंटरनेट व्यवस्था से मुक्त किए जाने के साथ-साथ कार्यालय में उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। ताकि कार्यों के निष्पादन में उन्हें सहूलियत मिल सके।

Chapra Dharna 1 22Scope News

उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है – राजस्वकर्मियों

राजस्वकर्मियों का कहना है कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chapra Dharna 2 22Scope News

यह भी पढ़े : TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग, पटना की सड़कों पर दिखा अभ्यर्थियों का आक्रोश

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

JioMart Quick Independence Sale: स्वतंत्रता दिवस से पहले JioMart का बड़ा...

JioMart Quick Independence Sale, मुंबई:  स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए JioMart Quick ने Grand Independence Sale शुरू की...