असम में BJP के 10 वर्षों के शासन में केवल “मामा-मामी” का ही विकास हुआ – Shilpi Neha Tirkey

Ranchi: असम चुनाव के दौरान छबुवा-लाहोवाल विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रांजल घटवार के समर्थन में पनीतुला करम भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह केवल “मामा और मामी” का — अर्थात मुख्यमंत्री और उनके परिवार का।

चाय बगान श्रमिकों और टी ट्राइब्स समुदाय के अधिकारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है

उन्होंने कहा कि असम में चाय बगान श्रमिकों और टी ट्राइब्स समुदाय के अधिकारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। चाय बगानों के विकास, श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस शासनकाल में कई प्रभावी योजनाएँ और कानून लागू किए गए थे। वर्ष 2015 में कांग्रेस पार्टी ने चाय बगान श्रमिकों को “माटी का पट्टा” देने की घोषणा की थी, जिससे उन्हें भूमि अधिकार मिल सके।

किन्तु वर्ष 2016 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछले दस वर्षों में इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। आज भी चाय बगान श्रमिक अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं। भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के वेतन में वृद्धि के कई दावे किए गए, लेकिन बार-बार किए गए वादों के बावजूद श्रमिकों को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में “माटी का पट्टा” के नाम पर जो फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं, वे केवल सर्वे फॉर्म हैं। यह चाय बगान के आदिवासी समुदाय को गुमराह करने और उनके साथ छल करने का प्रयास है।

Shilpi Neha Tirkey ने क्या कहा 

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि असम की जनता, विशेषकर टी ट्राइब्स समुदाय, अब सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नेतृत्व में राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है और शासन व्यवस्था आम जनता के हितों की बजाय निजी स्वार्थों की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने असम की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करें और एक भ्रष्टाचार-मुक्त, जनहितकारी सरकार के गठन के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन दें, ताकि राज्य में विकास, न्याय और समानता की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...