Advertisment

स्टूडेंट्स की परेशानी को देखते हुए तेजस्वी ने नीतीश सरकार को लिखा पत्र, कहा- एडमिशन की तारिख को बढ़ाई जाए

पटना : बिहार में कोरोना और बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चे स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बिहार सरकार ने माध्यमिक परीक्षा और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल में होने के लिए फार्म भरने की तिथि घोषित कर दिया है।

ऐसे में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्टूडेंट्स की परेशानी को देखते हुए नीतीश सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को पत्र लिखकर अपील की कि स्टूडेंट्स के हित में माध्यमिक परीक्षा और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए फार्म भरने और 11वीं में एडमिशन कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 अगस्त को लास्ट डेट घोषित किया है, जिसे कम से कम एक महीने बढ़ा दिया जाए ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स एडमिशन ले सके।

तेजस्वी ने पत्र में लिखा है कि बिहार के अधिकांश जिले बाढ़ से प्रभावित है। कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुस गया है और कुछ विद्यालयों में तो बाढ़ प्रभावित परिवार शरण लिए हुए हैं। बाढ़ होने की वजह से कई स्थानों पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है, जिससे छात्रों को विद्यालय जाने-आने में कठिनाई हो रही है। इस स्थिति में नामांकन और फार्म भरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार से अपील करते हैं कि कम से कम एक महीना का समय बढ़ाई जाए।

सासाराम मामले पर तेजप्रताप का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- अब सड़क पर पिटेगी पुलिस

सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा ने दिया धरना, चार सूत्री मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...