रांची : 35 किमी रेस वॉक में रमनदीप और जुनैद बने चैंपियन- 9वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता राजधानी रांची के मोराबादी में आयोजित की गई. यह प्रतियोगिता 2 दिनों की थी, जिसमें पहले दिन 20 किलोमीटर की रेस वॉक प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें पुरुष वर्ग में संदीप कुमार पुनिया और महिला वर्ग में रवीना चौंपियन बनी.
दूसरे दिन 35 किलोमीटर की रेस वॉक प्रतियोगिता हुई. जिसमें महिलाओं वर्ग में रमनदीप चैंपियन बनी, जबकि मंजू रानी दूसरे स्थान पर रही. वहीं पुरुषों के दर्द में जुनैद ने जीत हासिल की. जूनियर वर्ग में 10 किलोमीटर की रेस वॉक आयोजित हुई. जिसमें लड़कियों में दीपिका शर्मा और बालक वर्ग में सचिन कुमार चैंपियन बने. मौके पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक समेत संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे.
बता दें कि यह प्रतियोगिता एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाईंग प्रतियोगिता भी थी. इसमें सात ओलंपियन और कई वर्ल्ड कप में मेडल लाये हुए खिलाड़ी भी शामिल हुए.
रिपोर्ट: प्रोजेश दास
पलामू : आग बुझाने निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाया घर का चिराग


















