बंगाल से पटना लौटे प्रभारी मंगल पांडे, कहा- हार रही हैं ममता, BJP की बन रही है सरकार

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह बंगाल के चुनाव प्रभारी मंगल पांडे अभी थोड़ी देर पहले पटना पहंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार रही है। इसीलिए बौखलाहट से ममता बनर्जी कई तरह के आरोप चुनाव आयोग और भाजपा पर लगा रही हैं।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा- बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि सरकार बदलेगी, ममता चुनाव हारेंगी

मंत्री मंगल पांडे ने आरोप लगाया कि इससे पहले वो बांग्लादेशी घुसपैठी को बंगाल लाकर वोटिंग करवाती थी तो जीत हो जाती थी। इस बार चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर कमर कस लिया है तो वो बौखलाहट में आ गई है। उन्होंने कहा कि पहले वोटरों को चुनाव देने से रोका जाता था। इस बार ऐसा नहीं होगा। मंगल पांडे ने कहा कि ममता बनर्जी इस बार चुनाव हारेंगी और बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बीजेपी की सरकार बनकर रहेगी।

Mantri Mangal Pandey 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक से एक होनहार युवा आए हैं

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...