ललन सिंह का ममता पर तंज, कहा- बंगाल में कोई कानून नहीं

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर जबरदस्त हमला किया है। पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों को पीटने पर ललन सिंह ने कहा कि बंगाल में कोई कानून नहीं है, बंगाल में कोई सरकार नहीं है। बंगाल में अराजकता का स्थिति है। बंगाल सरकार को एक मिनट रहने का हक नहीं है। बिहार में 43 लोगों की डूबने से मौत होने पर ललन सिंह ने कहा कि नदी में पानी बढ़ा हुआ है।

बंगाल मामले पर नीरज कुमार ने कहा- लालू-तेजस्वी मुंह में दही जमाकर क्यों बैठ हैं

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ हुए अत्याचार मामले पर जदयू एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी आखिर उन्हीं के गठबंधन में हैं। ऐसे में बिहारी छात्रों पर जब हमला हो रहा है तब तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव मुंह में दही जमा कर क्यों बैठे हैं।

Neeraj Kumar 22Scope News
बंगाल मामले पर नीरज कुमार ने कहा- लालू-तेजस्वी मुंह में दही जमाकर क्यों बैठ हैं

यह भी देखें :

बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई पर उपेंद्र कुशवाहा ने की कड़ी निंदा

रोहतास के सासाराम में पहुंचे आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई मामले में निंदा की। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि ऐसी घटना भविष्य में नहीं हो। बता दें कि आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शरीक हुए और मीडिया से रूबरू हुए। जन सुराज को भाजपा के बी टीम के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वंय एनडीए में हूं, कुछ ज्यादा बोलने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में लोग उन्हें उखाड़ फेंकने की फिराक में थे लेकिन मैं सांसद तो बन ही गया। विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है, एनडीए के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

Upendra Kushwaha 1 22Scope News
बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई पर उपेंद्र कुशवाहा ने की कड़ी निंदा

यह भी पढ़े : बंगाल में बिहारी छात्रों की पिटाई से सियासत गरमाई, लालू ने ममता से की बात

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...