शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराने का आरोप, केस दर्ज

जहानाबाद : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अभिनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया।

पीड़िता ने कहा- शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए

आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाता था। बाद में युवती पटना के राजा बाजार इलाके में रहने लगी, जहां भी आरोपी का आना-जाना जारी रहा और शोषण होता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा।

Jehanbad Rape 1 1 22Scope News

कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा – पीड़िता

उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा। उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया।फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jehanbad Rape 2 1 22Scope News

Jehanbad Rape 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का आतंक

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...