Advertisment

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, 23 छात्रों को दिया गोल्ड मेडल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज यानी चार अप्रैल को थोड़ी देर पहले शामिल हुए। उनके साथ बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और सांसद राधामोहन सहित विश्वविद्यालय के कुलपति सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस मौके पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लगभग 23 छात्रों को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गोल्ड मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि सीखने की एक आजीवन यात्रा की शुरुआत है – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि सीखने की एक आजीवन यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी से संचालित इस तेजी से बदलते विश्व में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र नवाचार और विकास के नए अवसर खोल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी का जिम्मेदारी से उपयोग करने का आग्रह किया।

Vice President 1 22Scope News

Vice President 2 22Scope News

उपराष्ट्रपति ने आज बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के इतिहास में चंपारण का एक विशेष स्थान है, क्योंकि यहीं पर महात्मा गांधी एक बैरिस्टर से भारत के गांवों से जुड़े एक जननेता के रूप में उभरे थे और चंपारण सत्याग्रह ने सत्य, साहस और न्याय के माध्यम से राष्ट्र की अंतरात्मा को जगाया था।

Vice President 5 22Scope News

Vice President 4 22Scope News

उपराष्ट्रपति ने कहा- यह वहीं पवित्र भूमि है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी

बिहार की समृद्ध बौद्धिक और आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह वहीं पवित्र भूमि है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, जहां प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय स्थित था जो वैश्विक ज्ञान के एक प्रकाश-स्तंभ के रूप में खड़ा था, और जहां चाणक्य जैसे महान चिंतक हुए। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और सांसद राधामोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Vice President 3 1 22Scope News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार आगमन पर चंपारण की ऐतिहासिक एवं पावन धरती पर किया गया शानदार स्वागत

आपको बता दें कि इससे पहले एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राज्यपाल सैयद अता हसनैन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और सांसद राधामोहन सिंह ने शानदार स्वागत किया। सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार आगमन पर चंपारण की ऐतिहासिक एवं पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

CP Radha 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, DIG और DM ने तैयारियों का लिया जायजा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...