पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक लाभुकों को THR वितरण

पटना : राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस निदेशालय के स्तर से संचालित के एक लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण अब चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) के माध्यम से हो रहा है।

इस योजना के तहत जनवरी महीने में राज्य में कुल 54 लाख 3 हजार 766 लाभार्थी पंजीकृत हैं

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत जनवरी महीने में राज्य में कुल 54 लाख तीन हजार 766 लाभार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और छह महीने से तीन वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 53 लाख 82 हजार 471 लाभुकों का फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से सत्यापन किया जा चूका है। वहीं, टीएचआर वितरण में 45 लाख 56 हजार 22 लाभुकों की संख्या दर्ज की गई है।

इन जिलों में सबसे अधिक THR

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक दो लाख नौ हजार 480 लाभुकों को एफआरएस के जरिए टीएचआर वितरित किया गया। इसके बाद कटिहार में एक लाख 88 हजार 853, पूर्णिया में एक लाख 58 हजार 194, पश्चिम चंपारण में एक लाख 54 हजार 14, और गया में एक लाख 53 हजार 230 लाभुकों को राशन प्रदान किया गया। आईसीडीएस निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि फेस रिकग्निशन सिस्टम से न केवल वितरण प्रक्रिया पारदर्शी हुई है, बल्कि फर्जी लाभार्थियों की पहचान भी आसान हो गई है। इससे योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है, जहां पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से ऐसी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा संचालन

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...