Advertisment

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ओक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। आज के इस कार्यक्रम में पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों को 254 करोड़ 45 लाख पांच हजार 900 रुपए और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 85 हजार 556 लाभुकों को 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई अर्थात कुल 62 लाख 15 हजार 104 लाभुकों को कुल राशि 271 करोड़ 15 लाख 38 हजार 900 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

LN Mishra 1 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- खुशी की बात है कि आज कुल 62,15,104 लाभुकों को 271,15,38,900 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि आज कुल 62,15,104 लाभुकों को 271,15,38,900 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार की ओर से 112.14 करोड़ तथा राज्य सरकार की ओर से 68.93 करोड़ की राशि सम्मिलित है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत राज्य सरकार की ओर से कुल 90.08 करोड़ की राशि दी जा रही है।

बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार की तरफ से हस्तांतरित की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत नौ लाख 64 हजार 220 लाभार्थियों को 38 करोड़ 68 लाख 95 हजार 600 रुपए की राशि राज्य सरकार की तरफ से हस्तांतरित की गई है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आठ लाख 63 हजार 76 लाभार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से 34 करोड़ 69 लाख 19 हजार 600 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 35 लाख 59 हजार 667 लाभार्थियों को केंद्र की तरफ से 89 करोड़ 83 लाख 43 हजार 600 रुपए और राज्य सरकार की तरफ से 61 करोड़ 48 लाख 85 हजार 500 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत एक लाख 10 हजार 583 लाभार्थियों को तीन करोड़ 31 लाख 77 हजार 600 रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा जबकि एक करोड़ 10 लाख 59 हजार 200 रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत छह लाख 32 हजार दो लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से 18 करोड़ 99 लाख 18 हजार 600 तथा राज्य सरकार की तरफ से छह करोड़ 33 लाख छह हजार 200 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। यानि कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों के बीच कुल 254 करोड़ 45 लाख पांच हजार 900 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 112 करोड़ 14 लाख 39 हजार 800 रुपए व राज्य सरकार की तरफ से 142 करोड़ 30 लाख 66 हजार 100 रुपए की राशि शामिल है।

Nitish DBT 1 22Scope News

केन्द्र सरकार का भी सभी क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है – मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 85 हजार 556 लाभुकों को राज्य सरकार की तरफ से 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का भी सभी क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है। इन योजनाओं में भी केंद्र सरकार द्वारा राशि प्रदान की गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें चलाई जा रही हैं उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराए और इसका लाभ लोगों को मिलता रहे।

यह भी देखें :

सचिव बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजिता एवं आईसीडीएस के निदेशक अमित कुमार पांडेय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की योजनावार उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2005-06 में 12 लाख 25 हजार 106 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा था, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक करोड़ नौ लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2005-06 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर 9834.32 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 524167.02 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री और कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजिता, आईसीडीएस के निदेशक अमित कुमार पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े : बिहार में 223 रेलवे फाटकों पर बनेगी ROB, रेल मंत्रालय की मंजूरी

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...