Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान जारी

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी से इस तरह की धमकी मिल चुकी है। एक बार फिर Dhanbad सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

आज सुबह मिला धमकी भरा ईमेल

बता दें सोमवार को यानी आज Dhanbad कोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला है।  जिसके बाद फिर पुलिस हरकत में आई। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई।

सर्च अभियान चलाया गया

बता दें बम की खोज में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। बताया जाता है कि इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है।

रांची के कोर्ट को भी मिल चुकी है धमकी

न सिर्फ Dhanbad बल्कि राजधानी रांची को कोर्ट भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। रांची कोर्ट को एक बार नहीं बल्कि कई बार पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है। इतने धमकी मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है इसे लेकर इसलिए धमकी भरे ईमेल का सिलसिला जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है।

 

 

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...