BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर हुई आतिशबाजी

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को देश व दुनिया में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी के तहत बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय भवन को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया।

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी का झंडा फहराया

‎पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरएसएस के चिंतक और संगठनकर्ता व एकात्मक मानववाद विचारधारा के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ‎स्थापना दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक और प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पटना महानगर के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, महामंत्री राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अमृता भूषण, पवन जायसवाल ने भी मनीषियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

स्थापना दिवस के मौके पर 47 किलो मिठाईयां भी बांटी गईं और 47 दीप प्रज्वलित किए गए

वहीं स्थापना दिवस के मौके पर 47 किलो मिठाईयां भी बांटी गईं और 47 दीप प्रज्वलित किए गए। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में असंख्यक कार्यकर्ताओं का खून पसीना तो लगा ही है कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान भी दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को याद किया।

Bihar BJP 2 2 22Scope News

PM ने कहा था कि BJP सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ काम कर रही है – प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थापना दिवस पर किए गए संबोधन को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ काम कर रही है। हमारे हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। आज भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है। ‎उन्होंने कहा था कि भाजपा की कार्यशैली को लेकर बताया था कि भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। भाजपा मतलब समाज सेवा, भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण, भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण।

Bihar BJP 5 22Scope News

BJP प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने उपस्थित लोगों से पीएम मोदी के इन विचारों को ध्यान और आत्मसात करने का आह्वान किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने उपस्थित लोगों से पीएम मोदी के इन विचारों को ध्यान और आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दिन दयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों को याद करते हुए है कि उनके मंत्रों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को लेकर जीवन को जीया है। जिन लोगों ने संगठन को खून पसीने से सींचा आज वह अमृतवर्ष बनकर करोड़ों लोगों को छाया दे रहा है। ‎उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल रहा है। बिहार के लोगों के लिए जो मन मे बात थी वह भी जल्द पूरा होगा।

Bihar BJP 6 22Scope News

नितिन नवीन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि यह भाजपा में ही संभव है – संजय सरावगी

उन्होंने बिहार के नितिन नवीन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि यह भाजपा में ही संभव है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए और मतदाता तक विकास की गाथा पहुंचे इसका भी संकल्प हमे लेना चाहिए।

‘बिहार BJP PM के आह्वान पर गैर राजनीतिक परिवार के लोगों को खास कर ऐसे परिवार के युवाओं को जोड़ने के अभियान में जुड़ेंगे’

उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा प्रधानमंत्री के आह्वान पर गैर राजनीतिक परिवार के लोगों को खास कर ऐसे परिवार के युवाओं को जोड़ने के अभियान में जुड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए लोगों को भाजपा से जुड़ने का भी आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि हम तब तक थकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं जब तक पीएम मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना पूरा नहीं हो जाता। ‎आज हमें संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का दिन है।

Bihar BJP 4 1 22Scope News

आज 47 वां साल हुआ है लेकिन यह कामना है कि पार्टी अगले 4700 वर्ष तक जिंदा रहे – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज 47 वां साल हुआ है लेकिन यह कामना है कि पार्टी अगले 4700 वर्ष तक जिंदा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस चीज पर कमिटमेंट कर दिया उससे पीछे नहीं हटती। उन्होंने इसके कई उदाहरण भी गिनाए। ‎‎उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि बिहार हो या देश के स्तर पर हो भाजपा अपने कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने अंत्योदय की चर्चा करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Samrat 22Scope News

PM मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है – सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है। भाजपा की एक नीति और सिद्धांत है, जो इसके संगठन की संरचना में दिखता भी है। ‎स्थापना दिवस पर पुराने वरिष्ठ प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिन प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया उनमें विजय गुप्ता, प्रकाश शर्मा,कृष्णा मोहन, प्रमोद सिंह, अर्जुन गुप्ता, अमरेंद्र बाजी, किरण शंकर, दिनेश पटेल, विश्वनाथ मुखिया, वीर बहादुर सिंह, चंद्रवेशी मुखिया, शिव प्रसाद सिंह, कपिलदेव प्रसाद, सीताराम राय, विश्वनाथ सिंह और श्याम नंदन प्रमुख थे।

स्थापना दिवस के मौके पर गैर राजनीतिक परिवार से बड़ी संख्या में आए लोगों ने BJP की सदस्यता भी ग्रहण की

वहीं आज स्थापना दिवस के मौके पर गैर राजनीतिक परिवार से बड़ी संख्या में आए लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुमित टेकरीवाल, राहुल आनंद, अंकित हिसारिया, हिमांशु नथनी, विक्रांत विशाल, सूर्यमणि, आलोकमणि, चंद्र प्रकाश, समीर सोलंकी, विक्की कुमार, आशीष कुमार और अजय कुमार प्रमुख प्रमुख रूप से शामिल थे। ‎इस स्थापना दिवस समारोह में मंच संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्यपाल नरोत्तम ने किया। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bihar BJP 3 1 22Scope News

 

यह भी पढ़े : BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक, कहा- ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ विधानसभा के 50 गांवों में होगा आयोजित

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img