BPSC TRE-4 विज्ञापन के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, गांधी मूर्ति के पास सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के नीचे सैकड़ों अभ्यर्थी जुटे। साथ ही बिहार सरकार, शिक्षा मंत्री और बीपीएससी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जल्द से जल्द BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाए

वहीं अभ्यर्थियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जल्द से जल्द बीपीएससी TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाए। अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें आश्वासन दिया गया था कि विज्ञापन जल्द जारी होगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब अभ्यर्थियों ने 10 अप्रैल से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

BPSC TRE 4 1 22Scope News

BPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तो वे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे – छात्र नेता दिलीप कुमार

छात्र नेता दिलीप कुमार ने ऐलान किया कि यदि तय समय तक बीपीएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तो वे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे। उनके साथ सैकड़ों छात्र भी इस अनशन में शामिल होंगे। दिलीप कुमार ने कहा कि वे अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

BPSC TRE 4 2 22Scope News

 

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BPSC कार्यालय के बाहर TRE-4 को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्लाबोल

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...