BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन को लेकर आज यानी 20 मई को छात्रों ने पटना में प्रदर्शन की तैयारी थी। जिस पर पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीपीएससी टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने को लेकर बुधवार को कई छात्रों को प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं बिहटा में पुलिस ने छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में लिया है। भारी संख्या में पटना की सड़कों पर बीपीएससी छात्र-छात्राएं मौजूद दिखीं।

पटना कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों को पुलिस बारी-बारी से वाहन में बिठाकर ले गई

आपको बता दें कि पटना कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों को पुलिस बारी-बारी से वाहन में बिठाकर ले गई। विज्ञापन जारी करने के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए छात्र नेता दिलीप कुमार व अन्य की रिहाई की मांग कर रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बल प्रयोग किया। इस दौरान रिंकल यादव और खुशबू पाठक सहित अन्य छात्रों को हिरासत में लिया।

BPSC Student 1 22Scope News

प्रदर्शन की घोषणा पर अलर्ट थी पुलिस

बीपीएससी टीआरई-4 के विज्ञापन और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई के लिए होने वाले प्रदर्शन को देखते ही बुधवार की सुबह आठ बजे से ही पुलिस बल पटना कालेज गेट के बाहर तैनात कर दिया गया था। तय कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजे से छात्र कालेज पहुंचने लगे। इसके पहले विद्यार्थी की संख्या अधिक होती, पटना कालेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। जैसे-जैसे छात्र पटना कालेज पहुंचे, पुलिस उन्हें हिरासत में लेती रही। इस दौरान हिरासत में लिए जाने के डर से कई छात्र इधर-उधर भागने लगे।

BPSC Student 2 22Scope News

आरा से आ रहीं छात्र नेता खुशबू पाठक को पुलिस ने बिहटा से हिरासत में ले लिया

प्रदर्शन के लिए आरा से आ रहीं छात्र नेता खुशबू पाठक को पुलिस ने बिहटा से हिरासत में ले लिया। टीआरई-4 के विज्ञापन की मांग कर रहे विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता रिंकल यादव को पुलिस ने पटना कॉलेज गेट से हिरासत में लिया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि उन्हें सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं है। विज्ञापन जारी करने को लेकर साल भर से आए दिन नई-नई तिथि घोषित की जाती है। अगर जल्द से जल्द छात्र नेताओं की रिहाई और विज्ञापन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। पटना कॉलेज के गेट के बाहर छह थानों की पुलिस तैनात है। प्रदर्शन अब नहीं हो रहा है। बीच-बीच में कोई छात्र हंगामा करता है, तो पुलिस उसे हिरासत में ले रही है। डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है। कॉलेज गेट पर परिचय पत्र दिखाकर ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।

BPSC Student 4 22Scope News

शिक्षा मंत्री बोले- जारी होने वाला है शेड्यूल

बीपीएससी टीआरई-4 के प्रदर्शन के बीच छात्र नेता को हिरासत में लिए जाने पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से हम सभी अभ्यर्थियों से अपील कर रहे हैं और हमने कहा है कि हम लोग इसको लेकर सीरियस हैं। हमारे मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है, शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। हमलोग बीपीएससी से बात करके शेड्यूल जारी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम ये कह रहे हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में जल्द ही उनकी परीक्षा होनी है। आंदोलन करने से कोई फायदा नहीं है। क्योंकि जो चीज होने जा रहा है उसी के लिए आंदोलन होना ठीक नहीं है। बाकी लोकतांत्रिक देश है आंदोलन के लिए रोका नहीं जा सकता है।

BPSC Student 3 22Scope News

आंदोलन के पीछे कौन-कौन लोग हैं जो अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं, ये सब खबरें बाहर आ रही हैं – शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन के पीछे कौन-कौन लोग हैं जो अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं, ये सब खबरें बाहर आ रही हैं। कोई मुंबई से आ रहा है कोई कहीं से आ रहा है, उसको भी हमलोग खंगाल रहे हैं। हमारे बिहार के जो अभ्यर्थी हैं उनसे फिर अपील है कि आप हमारे लिए अनमोल हैं, आपने सरकार बनाई है, आप परीक्षा में जुट जाइए। सरकार आपके सपने को साकार करने जा रही है, घबराने की जरूरत नहीं है।

BPSC Student 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 विज्ञापन के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, गांधी मूर्ति के पास सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Saffrn

Trending News

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल...

बिहार में खेल विकास को नई गति : खेल मंत्री ने...

पटना : बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में...

लखीसराय के रामगढ चौक PHC प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू

लखीसराय : लखीसराय के रामगढ़ चौक पीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आयी अव्यवस्था और समाचार पत्रों में 'रामगढ चौक पीएचसी में ड्यूटी...

पटना सहित बिहार में दवा दुकानों की हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर...

आरा/मोतिहारी : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में आज देशभर के दवा कारोबारियों ने हड़ताल का...

कटिहार में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पीड़ितों से मिले MP पप्पू

कटिहार : कटिहार जिले में कोर्ट के फैसले के हवाले से चलाए गए बुलडोजर अभियान पर अब सियासत तेज हो गई है। नगर थाना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img