पटना : पशुपति पारस ने लगाया चिराग पर बड़ा आरोप- लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास पासवान के
परिवार में टूट के बाद चाचा और भतीजे के बीच
जो विवाद शुरू हुआ अब वह बेहद दिलचस्प दौर में जा पहुंचा है.
दो दिन पहले चाचा पशुपति कुमार पारस के ऊपर मोकामा के घोसवारी में हमला हुआ था.
चौहरमल जयंती के मौके पर चिराग पासवान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे,
लेकिन चिराग का स्वागत हुआ और उनके तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ऊपर हमला हो गया.
पशुपति पारस के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई और उन्हें काला झंडा दिखाया गया था.
अब इस मामले में चाचा पशुपति कुमार पारस में भतीजे चिराग पासवान के ऊपर आरोप लगाया है.
चिराग पासवान देते हैं धमकी- पशुपति
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि
उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. चिराग पासवान उन्हें लगातार धमकी देते रहे कि पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर देंगे. नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देने पर चिराग पासवान मुझसे नाराज हुआ करते थे. पारस ने दावा किया है कि चिराग हमेशा यह कहते थे कि नीतीश कुमार को वह जेल भिजवाना चाहते हैं. पशुपति पारस ने अपने ऊपर हमले के लिए भतीजे चिराग पासवान को जिम्मेदार ठहराया है. पारस ने कहा है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश से चल रही है.
चिराग के जाते ही पहुंचे पशुपति पारस के काफिले पर हुआ था हमला
बता दें कि पटना जिले के घोसवरी प्रखंड स्थित चाराडीह में चौहरमल महोत्सव में जमुई से सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण किया. उनके जाने के बाद वहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे तो उनके काफिले पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. लोग उन्हें मेले में जाने से रोकना चाह रहे थे.
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पारस ने किसी तरह मंदिर में पूजा की. इस दौरान भी आक्रोशित भीड़ मंदिर के पास जमा हो गई. वापस जाने का नारा लगाने लगी. मंदिर से वे निकले तो फिर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई.
इसमें एक दुकानदार जमीन पर गिर गया. अर्धबेहोशी की अवस्था में पुलिसवाले उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए. किसी तरह पारस को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्थिति को देखते हुए पारस और समस्तीपुर सांसद प्रिंस पासवान सभा को संबोधित किये बिना वापस लौट गये.
रिपोर्ट: शक्ति
अंबेडकर जयंती पर चिराग ने सीएम नीतीश और पशुपति पारस पर साधा निशाना, कहा- शेर का बेटा हूं लड़ता रहूंगा

















